Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कालना में भीषण सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 20 यात्री घायल

कालना के एसडीपीओ राकेश चौधरी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना आखिर किस तरह हुई

15 Sep 2025

कालना में भीषण सड़क हादसा, बस और डंपर की टक्कर में 20 यात्री घायल

पूर्व बर्दवान। पूर्व बर्दवान जिले के कालना के नंदाई दुर्गापुर रेलगेट के पास सोमवार सुबह एक निजी बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल कालना महकमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यात्रियों से भरी बस सोमवार को कृष्णानगर से आसनसोल जा रही थी। उसी समय सामने से आ रहे डंपर ने एक टोटो को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार से आकर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ज्यादातर यात्री घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में बस चालक वाहन के मलबे में फंस गए थे। गैस कटर की मदद से बस का हिस्सा काटकर उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं डंपर चालक भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक की भूमिका की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य के मंत्री स्वप्न देवनाथ, कालना नगर पालिका के वाइस चेयरमैन तपन पोरेल और महकमा पुलिस अधिकारी राकेश चौधरी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। कालना के एसडीपीओ राकेश चौधरी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना आखिर किस तरह हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालना में बस और डंपर की टक्कर में 20 यात्री घायल
कालना के एसडीपीओ राकेश चौधरी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना आखिर किस तरह हुई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News